{"_id":"619370bf83570d109563df03","slug":"dengue-in-meerut-12-patients-of-meerut-dengue-found-number-reached-1550","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: डेंगू के 12 मरीज मिले, संख्या पहुंची 1550, आज 189 बूथों पर 78 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: डेंगू के 12 मरीज मिले, संख्या पहुंची 1550, आज 189 बूथों पर 78 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
Tue, 16 Nov 2021 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:20 PM IST
सार
डेंगू के सोमवार को 12 नए मरीज मिले। जिले में सोमवार को 3598 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। तीन केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू के सोमवार को 12 नए मरीज मिले। इस साल मरीजों की कुल संख्या 1550 पहुंच गई है। इनमें से 1330 ठीक हो चुके हैं, 220 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 53 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 167 होम आइसोलेशन में हैं।
नए मरीज कैंट, कंकरखेड़ा, पल्हेड़ा, खरखौदा और जानी के रहने वाले हैं। सबसे ज्यादा मरीज मलियाना में 121 मिले हैं और कंकरखेड़ा में 112 मरीज। रोहटा में 99, मवाना में 92, दौराला में 91 और जयभीमनगर में 87 मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में 829, जबकि देहात क्षेत्र में डेंगू के 721 मरीज मिले हैं।
कोरोना का एक मरीज मिला
जिले में सोमवार को 3598 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। तीन केस सक्रिय हैं। एक अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो होम आइसोलेशन में है। जिले में कोरोना का पहला मरीज 27 मार्च 2020 को मिला था।
विज्ञापन
आज 189 बूथों पर 78 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
मंगलवार को 189 बूथों पर 78 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 53450 को कोविशील्ड और 24550 को कोवैक्सिन लगाई जाएगी। सोमवार को 179 बूथों पर 17274 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। अभी 735966 लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के 2549504 लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य है।
जिले में अब तक 1813538 कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 937584 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। इसके अलावा करीब तीन लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें पहली डोज तो लग चुकी है, मगर समय पूरा होने के बावजूद दूसरी डोज नहीं लगवाई है।