{"_id":"613289e18ebc3e17096d1d3f","slug":"demand-to-change-the-committee-of-adarsh-inter-college-sardana-news-mrt554661445","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श इंटर कॉलेज की कमेटी को बदलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श इंटर कॉलेज की कमेटी को बदलवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श इंटर कॉलेज की कमेटी को बदलवाने की मांग
- कपसाड़ गांव में आयोजित हुई पंचायत में ग्रामीणों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कपसाड़ गांव स्थित चौपाल में शुक्रवार को जनता आदर्श इंटर कॉलेज के 19 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। पंचायत में वर्तमान कमेटी पर आरोप लगाते हुए उसे बदलवाने की मांग उठी।
कपसाड़ गांव में ग्राम पंचायत चुनाव के बाद दो गुटों के बीच गोशाला व जनता आदर्श इंटर कॉलेज की कमेटी को बदले जाने को लेकर विवाद चल रहा है। 11 सितंबर को नामांकन व 19 सितंबर को जनता आदर्श इंटर कॉलेज की कमेटी का चुनाव होना है, जिसको लेकर दो गुटों के बीच फिर से टकराव के आसार बने हुए हैं।
पंचायत की अध्यक्षता राजवीर सिंह ने व संचालन कैप्टन रमेश ने किया। पंचायत में पूर्व प्रधान सतीश कुमार, मुकेश कुमार उर्फ हप्पू व रामबीर आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजदू रहे। पूर्व प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि वर्तमान कमेटी द्वारा विद्यालय का संचालन सही तरह से नहीं किया जा रहा हैं। जिसमें शिक्षकों की कमी होने के बाद भी दो शिक्षकों का सेटिंग कर स्थानांतरण करा दिया गया। कॉलेज में इंटर पास ट्यूटर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। पूर्व प्रधान मुकेश उर्फ हप्पू ने बताया कि गांव के इंटर कॉलेज में एक लिपिक की आवश्यकता थी, जिसमें दूसरे कॉलेज के प्रबंधक के लड़के को अपने यहां लिपिक रख लिया और अपने यहां से कमेटी के एक पदाधिकारी द्वारा उस कॉलेज में लिपिक बनवा दिया गया। पंचायत में सर्व सम्मति से कमेटी को बदलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
निष्पक्ष कार्य कर रही कमेटी
जो पंचायत हुई उसमें मैं शामिल नहीं था। कॉलेज की कमेटी अपना कार्य निष्पक्ष तरीके से कर रही हैं। वह कॉलेज में अपने कार्यकाल में हुए किसी भी कार्य की जांच कराने को तैयार है। - शिवकुमार, प्रबंधक जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़
कमेटी को बदलवाया जाएगा
जनता आदर्श इंटर कॉलेज की कमेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज को काफी पीछे धकेल दिया है। योग्य शिक्षकों की जगह इंटर पास ट्यूटर रखे गए हैं। इस बार चुनाव में वर्तमान कमेटी को बदलवाया जाएगा। - सतीश कुमार, पूर्व प्रधान कपसाड़