फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand link road of one lakh people of 52 colony

52 कॉलोनी के एक लाख लोगों की मांग लिंक रोड

Thu, 02 Dec 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demand link road of one lakh people of 52 colony
52 कॉलोनी के एक लाख लोगों की मांग लिंक रोड
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड से रेलवे रोड के बीच 800 मीटर का लिंक मार्ग न बनने से क्षेत्र की 52 कॉलोनियों के 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं। एक तरफ जाम तो दूसरी तरफ गंदगी और हर वक्त उड़ती धूल बड़ी समस्या बन गई है। जन आंदोलन समिति के समर्थन में बुधवार को यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के मेरठ जोन अध्यक्ष अमरजीत ने कहा कि संगठन अब जन आंदोलन समिति का पूर्ण समर्थन करेगा। स्कूली बच्चे भी लिंक मार्ग की मांग कर रहे हैं। यह मांग 30 वर्ष से की जा रही है। 52 कालोनियों के लोग जन आंदोलन समिति के बैनर तले मांग उठा रहे हैं। महामंत्री समीर कोहली ने कहा कि सिर्फ 800 मीटर के सड़क निर्माण से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। राकेश विज ने कहा कि लिंक रोड के निर्माण से जाम की समस्या खत्म होगी और प्रदूषण घटेगा। लिंक मार्ग की मांग का ट्रक आपरेटर्स एसोसिएशन, मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, मेरठ यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इस अवसर पर राजकुमार सचदेवा, समीर कोहली, गगन शर्मा, सनी गुप्ता, अनुज विज, हरमीत चावला, नरेंद्र सिंह, हरि गुप्ता, वेद गुप्ता, राजेश विज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed