{"_id":"5eb1cebc8ebc3e90393c0876","slug":"delhi-police-soldier-commits-suicide-in-meerut-after-his-wife-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर मेरठ आ गया था सिपाही, फिर दिल्ली पुलिस के सामने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर मेरठ आ गया था सिपाही, फिर दिल्ली पुलिस के सामने खुद को मारी गोली, मौत
Wed, 06 May 2020 02:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 May 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल मनोज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सिपाही पत्नी की हत्या कर सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सिपाही मनोज ने दिल्ली पुलिस के सामने ही खुद को गोली मारी है। पुलिस ने सिपाही से सर्विस रिवाल्वर बरामद कर ली है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के अगौता गांव निवासी मनोज कुमार दिल्ली स्पेशल सेल में सिपाही था। मनोज की पत्नी भी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। मंगलवार को दंपती में आपसी मतभेद को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मनोज ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद अपनी बहन की ससुराल मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव आ गया।
विज्ञापन
वहीं आरोपी सिपाही की तलाश करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जमालपुर गांव में पहुंच गई। मनोज अपने जीजा के साथ जंगल में ट्यूबेल पर सोया हुआ था। पुलिस को देख कर मनोज ने उसी अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/