फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Police constable's kidnapped daughter found in Muzaffarnagar

दिल्ली पुलिस के दरोगा की अगवा बेटी मुजफ्फरनगर में मिली

Sun, 24 Oct 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable's kidnapped daughter found in Muzaffarnagar
दिल्ली पुलिस के दरोगा की अगवा बेटी मुजफ्फरनगर में मिली
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली पुलिस के दरोगा की अगवा हुई नाबालिग बेटी को टीपी नगर पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया। उसकी लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिली थी। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक दरोगा का परिवार रहता है। नाबालिग बेटी कक्षा 12 की छात्रा है। शुक्रवार शाम वह संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। पुलिस ने छात्रा के अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर की। दूसरे समुदाय के एक युवक मेहविश उर्फ प्रिंस और उसके दोस्त रोहित पर अंदेशा जताया गया। शनिवार दोपहर बाद छात्रा के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। फिर दोनों आरोपी अपहरण के मामले में जेल भेजे गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि छात्रा के बयान के आधार पर ही आरोपियों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस
- पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर से भी छात्रा को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले आरोपी वहां से निकलते पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की। आरोपी पहले तो छात्रा की जानकारी को लेकर गुमराह करते रहे, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तब जाकर उन्होंने पता बताया। छात्रा होटल के एक कमरे में मिली। छात्रा के मोबाइल में ही महविश उर्फ प्रिंस का नंबर मिला था, जिससे उसकी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed