फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Meerut Rapid Rail Project Update, Piler construction work to begin tomorrow in Meerut

रैपिड रेल प्रोजेक्ट : कल से शुरू होगा पिलर निर्माण कार्य, पढ़िए और क्या है नया अपडेट

Mon, 06 Jul 2020 06:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jul 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi Meerut Rapid Rail Project Update, Piler construction work to begin tomorrow in Meerut
रैपिड रेल के पिलर बनाने से पहले दिल्ली रोड पर यूनिपोल हटाने का कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

रैपिड रेल का कार्य तेज गति से करने के लिए एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) सभी प्रक्रिया में तेजी दिखा रही है। इसके बावजूद जिले के कई विभागों की कार्यशैली इसमें अवरोध उत्पन्न कर रही है। दुहाई से शताब्दीनगर तक होने वाले कार्य के लिए पेड़ों और यूनिपोल को हटाया जाना था। ये करीब एक सप्ताह बाद हटने शुरू हुए। इससे रैपिड रेल के पिलर खुदाई का कार्य देरी से शुरू हो पाया है। अब मंगलवार से पिलर बनाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दुहाई से शताब्दीनगर तक लगभग 32 किमी के निर्माण कार्य को एलएंडटी द्वारा किया जाना है। इससे पहले की सभी प्रक्रिया एनसीआरटीसी द्वारा की जा रही है। रविवार को दिल्ली रोड पर यूनिपोल हटने का कार्य किया गया। वहीं, होंडा शोरूम से संजय वन तक डिवाइडर के बीच खड़े विद्युत पोल हटने शुरू हो गए हैं। जिससे रैपिड रेल पिलर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अब एलएंडटी की तरफ से कास्टिंग यार्ड में अन्य कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे अब कार्य में देरी न हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यमंत्री के परिवार के दो सदस्य समेत 47 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मशीनें पहुंचीं
पिलर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें शताब्दीनगर कास्टिंग यार्ड में पहुंचा दी गई हैं। जैसे-जैसे पिलर निर्माण में मशीनों की जरूरत पड़ती रहेगी, उन्हें कास्टिंग यार्ड से मौके पर लाया जाता रहेगा। वहीं, इंजीनियरों को साइट पर देखभाल करने के लिए बॉक्स बना दिए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी कास्टिंग यार्ड में कर दी जाएगी। 

अभी ड्रोन उड़ना बाकी 
इस चरण में अभी ड्रोन उड़ना बाकी है। बीते शुक्रवार को मोहिउद्दीनपुर तक ही ड्रोन उड़ाया गया था। अभी संजय वन तक ड्रोन उड़ाकर पिलर के लिए एलाइनमेंट तैयार किया जाना है। यूनिपोल और बिजली के पोल के कारण ड्रोन नहीं उड़ाया गया था। यूनिपोल और बिजली के खंभे हटाए जाने के बाद ड्रोन की सहायता लेकर एलाइनमेंट पर काम किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed