फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Meerut Expressway toll Travel on Meerut-Delhi Expressway to become more expensive starting March 31

UP: 31 मार्च से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे सफर होगा महंगा, हलके और भारी सभी वाहनों पर पांच से बढ़े इतने रुपये

Wed, 25 Mar 2026 09:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 25 Mar 2026 09:57 AM IST
सार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे 31 मार्च से सफर महंगा होने वाला है। हलके और भारी वाहन सभी पर पांच से 45 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ाया गया है। नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू होंगी।

विज्ञापन
Delhi Meerut Expressway toll Travel on Meerut-Delhi Expressway to become more expensive starting March 31
Meerut-Delhi Expressway - फोटो : एएनआई

विस्तार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हलके व भारी वाहनों को अब बढ़ा टोल शुल्क देना होगा। एनएचएआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू होंगी। टोल की दरों में कुल मिलाकर पांच रुपये से 45 रुपये तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


एनएचएआई के निर्देशानुसार एक्सप्रेसवे पर मेरठ से सरायकाले खां तक टोल वसूली होती है। कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों से अब 170 रुपये के बजाय 175 रुपये लिए जाएंगे। 24 घंटे में वापस लौटने पर 255 रुपये की जगह 265 रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन


कांशी टोल प्लाजा से मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली मिनी बसों से 275 रुपये के स्थान पर 285 रुपये लिए जाएंगे। 24 घंटे में वापसी पर यह दर 415 रुपये से बढ़कर 425 रुपये हो जाएगी। बस या ट्रक के लिए 580 रुपये की जगह 595 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 870 रुपये की जगह 890 रुपये टोल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी एक्सल वाहनों पर टोल वृद्धि
ट्रक मल्टी एक्सल और दो एक्सल वाली गाड़ियों के लिए भी टोल बढ़ाया गया है। अब 630 रुपये के स्थान पर 645 रुपये, 905 रुपये के स्थान पर 930 रुपये और 1105 रुपये के स्थान पर 1130 रुपये लिए जाएंगे। 24 घंटे में टोल प्लाजा से आना-जाना करने पर 970 रुपये, 1395 रुपये और 1700 रुपये टोल वसूला जाएगा। यह वृद्धि प्रतिवर्ष होने वाली पांच फीसदी की सामान्य वृद्धि के तहत की गई है।
 

यात्रियों पर अतिरिक्त भार
टोल दरों में यह वृद्धि यात्रियों और माल ढुलाई दोनों पर अतिरिक्त वित्तीय भार डालेगी। विशेषकर उन लोगों पर अधिक असर पड़ेगा जो नियमित रूप से एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हैं। व्यावसायिक वाहनों के लिए भी लागत में बढ़ोतरी होगी। यह वार्षिक समायोजन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed