दुष्कर्म मामला: कोर्ट पहुंची छात्रा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले-लापरवाही की तो पुलिस को बचने का रास्ता न दूंगा
Meerut News: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दानिश को जेल भेजने के बाद पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं 164 के बयान कराने के लिए छात्रा कोर्ट पहुंची है। उधर राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि मामले में पुलिस जरा भी लापरवाही न करे।
विस्तार
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने के बाद पुलिस और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि बिना आईडी के क्रोम होटल में कमरा लिया गया था। इसके बाद दिल्ली की छात्रा से दुष्कर्म किया गया और नहाते हुए वीडियो बनाया गया। घटना वाले दिन की फुटेज नहीं होने के कारण भी होटल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आज छात्रा के 164 के बयान कराने के लिए कोर्ट बुलाया है। वहीं मामले में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि मामले में पुलिस जरा भी लापरवाही न बरते।
दिल्ली निवासी बीए फाइनल की छात्रा शुक्रवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंची थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि दानिश ने 22 अगस्त को परतापुर स्थित होटल क्रोम में उसके साथ दुष्कर्म किया। नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया। दानिश ने खुद को अविवाहित बताकर छात्रा से दोस्ती की थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां यहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि बिना आईडी के कमरा देने की बात सामने आई है। इस लापरवाही पर होटल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराने के बाद होटल प्रबंधन को भी आरोपी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले कर सकते हैं मेरठ तक RAPIDX का उद्घाटन, इसी साल तोहफा मिलने की उम्मीद
थाना परतापुर पुलिस द्वारा कोतवाली के दानिश अखलाख प्रकरण में यदि लापरवाही का लाभ मुलजिम को मिला तो मेरठ पुलिस को बचने का रास्ता नहीं दूंगा। बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संकल्प के साथ काम करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में लव जेहाद के कानून के बाद भी यदि मेरठ पुलिस लापरवाही कर रही तो यह चिन्ताजनक है। दोषी के खिलाफ उचित धाराओं में कारवाही हो, चेतावनी भी है ये ध्यान रहे l -डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, सदस्य राज्यसभा