फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defense, aviation and film production will be studied in Jewar-Meerut, courses will start soon

खुशखबर: जेवर-मेरठ में होगी डिफेंस, एविएशन व फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई, जल्द शुरू होंगे कोर्स

Wed, 27 Apr 2022 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Apr 2022 11:15 AM IST
सार

सीसीएसयू कैंपस और जेवर राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही रोजगारपरक कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इन बैचलर कोर्सों में इसी साल से एडमिशन लिए जा सकेंगे। इनमें डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट मैनेजमेंट और फिल्म डिजाइन आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Defense, aviation and film production will be studied in Jewar-Meerut, courses will start soon
सीसीएसयू में निरीक्षण करतीं कुलपति व अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीसीएसयू कैंपस और जेवर राजकीय महाविद्यालय में डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट मैनेजमेंट और फिल्म डिजाइन आधारित कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने तीन दिन में कोर्स डिजाइन करने के निर्देश दिए हैं। इन बैचलर कोर्सों में इसी साल से एडमिशन लिए जा सकेंगे। इन कोर्सों के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन


जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। यहीं पर फिल्म सिटी बननी है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की तरफ इन तीनों प्रोजेक्ट को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने डिफेंस कॉरिडोर प्रोजेक्ट को देखते हुए डिफेंस मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स डिजाइन करने को कहा है। इसमें गुजरात यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बीए डिफेंस एंड स्ट्रेजिक स्ट्डीज कोर्स का भी अध्ययन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: योगी सरकार में अपराध से तौबा कर रहे अपराधी, हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को लेकर एविएशन से जुड़े कोर्स डिजाइन किए जा रहे हैं। फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को देखते हुए साउंड एडिटिंग, फिल्म प्रोडक्शन, सिनेमोटोग्राफी और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े कोर्स डिजाइन किए जा रहे हैं। यह तीनों कोर्स जेवर राजकीय महाविद्यालय के साथ ही सीसीएसयू कैंपस में भी शुरू होंगे।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बताया कि ये कोर्स इसी वर्ष से शुरू कराए जाएंगे। जिन विश्वविद्यालयों में ये कोर्स चल रहे हैं, उनका भी अध्ययन कराया जा रहा है। जल्द ही कोर्स डिजाइन होने के बाद कार्य परिषद की बैठक में इन पर मुहर लगाई जाएगी। 

जेवर में प्रति कुलपति एवं रजिस्ट्रार ने किया निरीक्षण 
जेवर राजकीय महाविद्यालय में जहां ये कोर्स पहले शुरू किए जाने हैं, वहां पूरी तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, सीसीएसयू की प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार और धीरेंद्र कुमार वर्मा और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने कॉलेज की बिल्डिंग का निरीक्षण किया।

अधिकारियों का कहना है कि तीनों प्रोजेक्ट पर यहां कोर्स शुरू होने से यहां के छात्र-छात्राओं को रोजगार में बड़े अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed