फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepawali in West UP: Diwali festival is being celebrated with enthusiasm and faith

UP: उत्साह और आस्था संग मनाया जा रहा दीपावली का त्यौहार, घरों में बनी सुंदर रंगोली, खरीदारों से बाजार गुलजार

Sun, 12 Nov 2023 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दीपावली की खरीदारी करने के लिए बाजारों में सुबह से ही भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने घरों में सुंदर रंगोली बनाई है। वहीं बच्चे आतिशबाजी की तैयारी में मशगूल हैं।

विज्ञापन
Deepawali in West UP: Diwali festival is being celebrated with enthusiasm and faith
दीपावली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में दीपावली का त्यौहार आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ बरकरार बनी रही। बच्चे आतिशबाजी को लेकर उत्साहित है। महिलाएं घर को सजाने और रंगोली बनाने में मशगूल रही।
विज्ञापन


रोशनी के पर्व को लेकर रविवार की सुबह से ही लोगों में उमंग बनी हुई है। दीपावली पूजन के लिए मिष्ठान और आतिशबाजी वगैरा खरीदने के लिए लोगों ने बाजार का रुख किया। गांव देहात के लोग अपने आसपास के बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। जिसके चलते बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन


 

खासकर मिठाई की दुकान, किराना और सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा भीड़ बनी हुई है। हालांकि पिछले तीन दिनों से लोग खरीदारी कर रहे हैं लेकिन कुछ ना कुछ सामान छूट जाने के चलते दीपावली के दिन भी अधिकांश लोगों को फिर से बाजार की तरफ जाना पड़ा।

अपने बड़ों के संग बच्चों ने भी मनपसंद की आतिशबाजी खरीदने के लिए बाजार जाने की जिद करते नज़र आये। उधर महिलाएं सुबह से ही शाम को दीपावली मनाए जाने की तैयारी में जुटी रही। घरों में सुंदर और आकर्षक रंगोलिया बनाई गई है।

बरकरार बना हुआ है कंदील का क्रेज
समय के साथ दीपावली दीपावली पर घरों को रोशन करने का तौर तरीका बदला है। तमाम लोग रंग बिरंगी झालर और अन्य तरह की लाइटिंग से घरों को सजाते हैं। लेकिन कंदील का क्रेज अभी भी बरकरार बना हुआ है। बाजार में लोग कंदील खरीदते नजर आए।

हालांकि बीते सालों सालों में बांस की लकड़ी का ढांचा बनाकर उसके चारों ओर रंग बिरंगी पानी लपेट दी जाती थी। बिजली बिजली के अभाव में कंदील के अंदर दिया रखकर रोशनी की जाती थी हालांकि अब दिए की जगह बल्ब ने ले ली है। कुछ भी कहे लेकिन कंदील के क्रेज को यह बदलते दौर भी काम नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed