फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepa Murder Case: husband killed his wife for dowry after three months of love marriage in Meerut

Deepa Murder: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, जिसने किया सात जन्मों के साथ का वादा, उसी ने दे दी खौफनाक मौत

Tue, 30 May 2023 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 May 2023 11:59 AM IST
सार

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में हुई दीपा दहिया की हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस साजन के साथ उसने जाति समाज और माता पिता की मर्जी से ऊपर उठकर घर बसाया, उसी ने दीपा की हत्या कर उसे दर्दनाक मौत दे डाली।

विज्ञापन
Deepa Murder Case: husband killed his wife for dowry after three months of love marriage in Meerut
दीपा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की दीपा दहिया की हत्या के मामले ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया। दीपा की प्रेम कहानी का शादी के मात्र तीन माह के भीतर ही खौफनाक अंत हो गया। घरवालों के खिलाफ जाकर, जाति बंधन तोड़कर उसे जिस साजन से कोर्ट मैरिज की। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा लिया उसी ने दीपा को सात मिनट के भीतर खौफनाक मौत दे डाली।

विज्ञापन


यही नहीं पति साजन उर्फ गौरव ने दीपा के शव का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। दीपा के मायके वालों ने जब बेटी को फोन लगाया तो उससे बात नहीं हो पाई। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दीपा की ससुराल पहुंची तो इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरा मामला।

विज्ञापन

Deepa Murder Case: husband killed his wife for dowry after three months of love marriage in Meerut
आरोपी साजन - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम की दीपा दहिया ने मेरठ निवासी साजन उर्फ गौरव से जाति का बंधन तोड़कर कोर्ट मैरिज की थी। रविवार को दीपा की मां बेटी को फोन लगा रही थी लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही थीं। सोमवार को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दीपा की ससुराल पहुंची तो खुलासा हुआ कि दीपा की मौत हो चुकी है। दीपा का पति व ससुराल वाले घर का ताला लगाकर फरार थे।

Deepa Murder Case: husband killed his wife for dowry after three months of love marriage in Meerut
दीपा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के चंद्र बुढ़ेड़ा गांव की अनिता दहिया ने बताया कि उनकी बेटी दीपा दहिया एक अस्पताल में नौकरी करती थी। उसकी मुलाकात खुद को एक कंपनी में सुपरवाइजर बताने वाले मेरठ के साजन उर्फ गौरव से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। फोन पर बातें होने लगीं। एक दिन दीपा ने मां को बताया कि साजन उससे शादी करना चाहता है। साजन के अनुसूचित जाति समाज से होने के कारण उसके पिता जगत सिंह ने विरोध कर दिया। इस पर दीपा और साजन ने कोर्ट में जाकर प्रेम विवाह कर लिया। मां को बताया कि उसने 10 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली है। 
 
विज्ञापन

Deepa Murder Case: husband killed his wife for dowry after three months of love marriage in Meerut
मेरठ मेडिकल थाना, Medical Police Station - फोटो : अमर उजाला

अनिता के मुताबिक कुछ दिन वे दोनों कहीं किराए पर रहे। इसके बाद पति उसे मेरठ शेरगढ़ी घर ले गया। 26 मई को दीपा की उनसे बात हुई तो उसने बताया कि मम्मी मैं बहुत दुखी हूं। साजन ने मुझसे पैसों के लिए शादी की। वह शराब पीकर पिटाई करता है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इससे पहले भी साजन ने दीपा के मोबाइल का सिम तोड़ दिया था। दीपा ने किसी तरह दूसरा सिम लिया था और मां से बात कर लेती थी। 


 

Deepa Murder Case: husband killed his wife for dowry after three months of love marriage in Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

दीपा की मां अनिता ने बताया कि उसके बाद से उनकी दीपा से बात नहीं हुई। सोमवार को उन्होंने मेरठ पुलिस को फोन कर बताया तो मेडिकल पुलिस पहुंची। साजन और उसके परिवार वाले घर से फरार मिले। पुलिस पूछताछ में मोहल्ले वालों ने बताया कि तीन दिन पहले दीपा को साजन गोद में उठाकर तबीयत खराब होने की बात कहकर ले गया था। उसके बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Deepa Murder Case: husband killed his wife for dowry after three months of love marriage in Meerut
मेडिकल थाना - फोटो : अमर उजाला

मेरी बेटी को पैसों के लिए मार दिया: अनिता
मां अनिता ने बताया कि बेटी ने अपनी शादी के लिए छह लाख रुपये जोड़े थे। घर से वह सारी ज्वेलरी भी लेकर आ गई थी। दीपा को नहीं पता था कि साजन शराब पीता है और उसके पैसों का लालची है। मां रोते हुए बस यही कहती रही कि उसकी बेटी को लालची साजन ने पैसों के लिए मार दिया। उसे कड़ी सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed