{"_id":"5fb114e48ebc3e5fad3aad28","slug":"death-of-middle-aged-during-police-dabish-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के शामली में पुलिस दबिश के दौरान अधेड़ की मौत, बेेटे की गिरफ्तारी से जुड़ा था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के शामली में पुलिस दबिश के दौरान अधेड़ की मौत, बेेटे की गिरफ्तारी से जुड़ा था मामला
Sun, 15 Nov 2020 05:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Nov 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को पुलिस दबिश के दौरान एक अधेड़ की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। अधेड़ के बेटे को गिरफ्तार करने के मामले में पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी का पिता पुलिस को देखकर भागने लगा जहां दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जिले के मोहल्ला कलंदर शाह में सदाकत 50 के घर पुलिस ने रविवार दोपहर बाद दबिश दी थी। पुलिस के पहुंचने पर सदाकत वजह भांपते हुए भाग निकला लेकिन उसके पिता को हार्ट अटैक आ गया और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा।
मौके पर भीड़ जमा हो गई, वहीं पुलिस ने सदाकत को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मामला एक युवती के फरार होने से जुड़ा था। जिसमें सदाकत पुत्र सावेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिस पर उसके खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की के नोटिस भी चस्पा किए थे। रविवार को पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची थी जहां उसके पिता की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/