फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of MBA student: Hostel director and two wardens suspended for misbehavior with girl students

एमबीए छात्रा की मौत: छात्राओं से अभद्रता पर छात्रावास निदेशक और दो वार्डन निलंबित, 13 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Fri, 22 May 2026 12:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 22 May 2026 12:09 AM IST
सार

Meerut News: सहारनपुर निवासी अनु गुप्ता आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर के गर्ल्स हॉस्टल में स्थित लॉबी में मृत मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि अनु ने खुदकुशी की है। 

विज्ञापन
Death of MBA student: Hostel director and two wardens suspended for misbehavior with girl students
अनु गुप्ता की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में एमबीए फाइनल ईयर की छात्रा अनु गुप्ता की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 सदस्यीय संयुक्त कमेटी का गठन किया है। इसमें विवि प्रशासन के 7 और छात्रों के 6 प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर छात्राओं के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रावास निदेशक डॉ. लखविंदर सिंह और दो महिला वार्डन सुमन गर्ग व सुमनलता को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

Death of MBA student: Hostel director and two wardens suspended for misbehavior with girl students
हंगामा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत के बाद भड़के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर करीब 20 घंटे तक धरना दिया। छात्र बुधवार पूरी रात गेट पर ही डटे रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे कुलपति (वीसी) डॉ. दीपा शर्मा और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्रों को शांत कराया। इसके बाद छात्र नेताओं व विवि प्रशासन के बीच करीब एक घंटे वार्ता चली, जिसके बाद सुबह 11:30 बजे धरना समाप्त हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने भी कैंपस पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी ली। छात्रों की लिखित मांगों को संज्ञान में लेते हुए विश्वविद्यालय ने जांच और आर्थिक सहायता के लिए दो अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। इसके अलावा छात्रों की मांग पर फीस से जुड़े मुद्दों के निस्तारण के लिए फीस निर्धारण समिति को भी निर्देश दिए गए हैं।


 
विज्ञापन

13 सदस्यीय जांच समिति में होंगे शामिल
विवि प्रशासन (7 सदस्य): चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र कुमार, निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, गर्ल्स हॉस्टल निदेशक डॉ. मुक्ता शर्मा, डीन छात्र कल्याण डॉ. नीरज शर्मा, आंतरिक शिकायत समिति प्रमुख डॉ. विनीता शुक्ला, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. वत्सला तोमर और सहायक प्रोफेसर डॉ. अक्षय राज।
छात्र प्रतिनिधि (6 सदस्य): आस्था चौधरी, वैष्णवी मलिक, अंशु यादव, सौरभ पठान, दीपांशु भड़ाना और ध्रुव त्यागी।
मुआवजा समिति: मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए कुलसचिव प्रो. (डॉ.) वीपी राकेश की अध्यक्षता में एक मुआवजा समिति बनाई गई है, जो सहायता राशि का निर्धारण करेगी।


 

छात्र नेता की अभद्रता का भी वीडियो वायरल
इस पूरे घटनाक्रम के बीच मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल के भीतर विश्वविद्यालय के महिला व पुरुष स्टाफ के साथ अभद्रता और उन्हें धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि विवि स्टाफ से अभद्रता के मामले में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed