फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death due to lift fall: Innocent Eva kept waiting for mother's video call, dead body reached home

लिफ्ट गिरने से मौत: मां की वीडियो कॉल का इंतजार करती रही मासूम ईवा, घर पहुंची लाश, बोली- मां को क्या हुआ

Fri, 06 Dec 2024 11:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Dec 2024 11:26 PM IST
सार

कैपिटल अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद करिश्मा को लिफ्ट से नीचे शिफ्ट किया जा रहा था। लिफ्ट की बेल्ट टूटी और उसमें करिश्मा की गर्दन फंस गई थी। 

विज्ञापन
Death due to lift fall: Innocent Eva kept waiting for mother's video call, dead body reached home
अपने पति के साथ करिश्मा का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट गिरने से करिश्मा की मौत उसकी दोनों बेटियों के जन्म के दिन हुई। बड़ी बेटी ईवा का भी 5 दिसंबर को जन्मदिन था। करिश्मा ने बेटी से वादा किया था कि बाबू के आने पर वह अस्पताल से वीडियो कॉल पर उससे बात करेगी। मासूम ईवा शाम तक मां की वीडियो कॉल का इंतजार करती रही। परिजनों से बार-बार मां के फोन के बारे में पूछती रही। करिश्मा बेटी को वीडियो कॉल नहीं कर पाई, उसकी लाश ही घर पहुंची।
विज्ञापन

 

करिश्मा मुंडाली थाना क्षेत्र के अट्टा गांव की गांव रहने वाली थी। वर्ष 2018 में उसकी शादी सेना की मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट अंकुश मावी से हुई थी। करीब डेढ़ साल बाद करिश्मा ने बेटी ईवा को जन्म दिया। ईवा के जन्म के बाद परिवार की खुशियां बढ़ गई थीं। करिश्मा अब फिर से गर्भवती हुई थी। पत्नी की डिलीवरी के लिए जम्मू-कश्मीर में तैनात अंकुश मावी छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करिश्मा को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने लगे तो मासूम ईवा उसके पास पहुंच गई। करिश्मा ने बेटी को प्यार से दुलारते हुए कहा कि अब छोटा बाबू आने वाला है। जब छोटा बाबू आ जाएगा तो वह अस्पताल से वीडियो कॉल पर उसे दिखाएगी। इस पर ईवा ने खुशी से अपना सिर हिलाया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि करिश्मा बेटी से आखिरी बार बात कर रही है। अस्पताल में उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। दोनों बेटियों के जन्म के दिन ही करिश्मा की मौत हो गई। नवजात की आंख खुलने से पहले ही उससे मां का आंचल छिन गया। 
 
विज्ञापन

ईवा की मासूम आंखें भी अपनी मां का इंतजार करती रही। उसे पता नहीं था कि अब उसकी मां कभी नहीं लौटेगी। मासूम ने परिजनों से मां के बारे में पूछा तो सभी बिलख पड़े। शव देखकर वह बार-बार पूछ रही थी कि मां को क्या हुआ। परिजन उसे सीने से लगाकर रोने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed