रहस्य बनी मौत: मेरठ के किठौर में 10 से ज्यादा बंदर हौज में मृत मिले, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़ी सीमेंट फैक्टरी में दस से ज्यादा बंदर मृत मिले हैं। सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद मृत बंदरों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कस्बा किठौर स्थित मेरठ-गढ़ मार्ग पर काफी समय से बंद पड़ी सीमेंट फैक्टरी में बंदरों मौत से हड़कंप मच गया। फैक्टरी में बनी हौज में बंदरों के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पशु चिकत्सक, वन विभाग, पुलिस, नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से बंदरों के शवों को बहार निकालकर एक गड्ढे में दबवा दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा किठौर में मेरठ-गढ़ मार्ग पर भारत धर्म कांटे के पीछे सीमेंट फैक्टरी है। सीमेंट फैक्टरी कई वर्षो से बंद पड़ी है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह आसपास के लोगों को भयंकर बदबू आई।
यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई, अतुल प्रधान समेत कई लोग हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
उन्होंने सीमेंट फैक्टरी में जाकर देखा कि बंद पड़ी फैक्टरी की हौज में भरे पानी में लगभग दो दर्जन बंदर मृत पड़े हैं।
वहीं सूचना मिलने पर क्राइम इंस्पेक्टर सौरभ शुक्ला, वन दरोगा राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में टीम व नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बंदरों के शवों को बहार निकाला, जिन्हें पास में ही एक गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
वहीं चिकत्साधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शव काफी पुराने हैं। आशंका है कि बंदर नहाते समय पेड़ से कूदे हों और पानी में डूबने से मौत हो गई हो। वहीं बंदरों के शव पोस्टमार्टम होने की दशा में नहीं थे। इसलिए उन्हें जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया है।