फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death anniversary: RLD workers got angry after seeing the dirt at Chaudhary Charan Singh statue site

पुण्यतिथि: चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर गंदगी देख भड़के रालोद कार्यकर्ता, अपर नगर आयुक्त के साथ नोकझोंक

Wed, 29 May 2024 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 May 2024 02:04 PM IST
सार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मेरठ में कमिश्नरी पार्क स्थित प्रतिमा पर सफाई करने के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन किया। इससे पहले प्रतिमा स्थल पर सफाई न होने पर नगर आयुक्त के आवास का घेराव किया। इस दाैरान कार्यकर्ताओं की अपर नगर आयुक्त के साथ नोकझोंक भी हुई।
 

विज्ञापन
Death anniversary: RLD workers got angry after seeing the dirt at Chaudhary Charan Singh statue site
अपर नगर आयुक्त का घेराव करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका नमन किया। कमिश्नरी स्थित आवास प्रतिमा स्थल पर सफाई न होने से गुस्साए रालोद कार्यकर्ताओं ने नगरायुक्त के आवास पर जाकर आवास का घेराव किया। नगर आयुक्त   ने अपर नगर आयुक्त  प्रमोद कुमार को मौके पर भेजो  जिसके साथ बालोद कार्यकर्ताओं की नोक झोंक हुई। नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रतिमा स्थल पर सफाई की गई। इसके बाद पकार्यकर्ताओं ने यज्ञ करके पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को  श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

आज स्वर्गीय किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के मौके पर मेरठ कमिश्नरी पार्क में सुबह हवन का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन जब सुबह-सुबह रालोद नेता सोहराब ग्यास एडवोकेट और अन्य कार्यकर्ता पहुंचे तो देखकर सभी हैरान रह गए।

चौधरी साहब की मूर्ति पर बहुत धूल जमी हुई थी व पार्क भी गंदा पड़ा था। तब सोहराब गयास ने अपने रुमाल से चौधरी साहब की मूर्ति  को साफ किया तथा। फिर नगर आयुक्त के आवास पर पहुंचे जहां अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार से नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब को भारत रत्न मिला हुआ है लेकिन फिर भी प्रशासन को याद नहीं पार्क की न तो सफाई कराई है न हीं मूर्ति को नहलाया गया है। जिस पर अपर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे और पार्क की सफाई के साथ-साथ चौधरी साहब की प्रतिमा को भी नहलाया गया साफ कराया गया। उसके बाद हवन संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह  की 37वीं पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह पार्क मेरठ में हवन का आयोजन किया गया और चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

सभी ने चौधरी चरण सिंह जी के पद चिन्हो पर चलने का प्रण किया और उनके द्वारा किये गए किसानों, मज़दूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक के हितों के कार्य पर प्रकाश डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed