फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dealers making illegal collections in the name of HSRP

एचएसआरपी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे डीलर

Sun, 27 Dec 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dealers making illegal collections in the name of HSRP
एचएसआरपी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे डीलर
विज्ञापन

मेरठ। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने में भी ऑटोमोबाइल डीलर्स ने कमाई का रास्ता निकाल लिया है। डीलर वाहन मालिकों से प्लेट लगाने के लिए प्रति वाहन 200 से 300 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो शहर में ही 7.45 वाहनों में एचएसआरपी लगाने पर ऑटोमोबाइल डीलर्स 14.90 करोड़ की कमाई कर लेंगे। इसमें सरकार द्वारा दिए जाने वाला कमीशन शामिल नहीं है। अभी तक 50 हजार वाहनों से वसूली की जा चुकी है।
प्रदेश सरकार ने एचएसआरपी लगाने की जिम्मेदारी संबंधित ऑटोमोबाइल कंपनियों के डीलर्स को सौंपी है। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2020 है। संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसमें फिटमेंट चार्ज भी शामिल होने के बावजूद डीलर्स डिपिट, लेबर चार्ज, टेलीकॉलिंग आदि सर्विस के नाम पर प्रति वाहन 200 से 300 रुपये ले रहे हैं। वाहन स्वामी ज्यादा राशि डीलर को तो दे रहा है लेकिन उसे अतिरिक्त राशि की रसीद नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

--
इन साइट्स पर कर सकते हैं बुकिंग
- बुक माई एचएसआरपी
- ऑर्डर माई एचएसआरपी
- मेक माई एचएसआरपी
वाहन स्वामी यहां अपने वाहन का ब्योरा भरकर एचएसआरपी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अभी पुराने वाहनों की प्लेट आने में एक-डेढ़ माह तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डीलर्स को 100 रुपये प्रति प्लेट
ऑनलाइन आवेदन की साइट पर संपूर्ण शुल्क विभाजित कर दिखाया गया है। साथ ही डीलर के कमीशन के तौर पर फिटमेंट चार्ज प्रति प्लेट 100 रुपये तय किया गया है। वाहन चालकों के अनुसार ऑनलाइन पेमेंट के बाद भी डीलर्स अतिरिक्त पैसा ले रहे है।

--
शहर में मारुति के वाहन सर्वाधिक
शहर में सर्वाधिक करीब डेढ़ लाख संख्या मारुति की कारों की है। मारुति के शहर में तीन डीलर हैं। इसके बाद हुंडई के वाहन 80 हजार के आसपास और महिंद्रा के लगभग 35 हजार वाहन हैं। किया, निसान, टोयटा, रिनॉल्ट, होंडा, फोर्ड आदि कंपनियों के वाहन इसके बाद आते हैं।
वाहन संख्या निर्धारित राशि वाहन मालिकों से वसूली
दोपहिया वाहन 5,12,799 374-472 500-650
व्यावसायिक वाहन 35,992 708-944 1000-1200
कार 1,96, 425 708-826 1000 से अधिक
(नोट: आंकड़े शहर क्षेत्र में 2018-19 के वाहनों के हैं। निर्धारित राशि में फिटमेंट चार्ज भी शामिल है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed