फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   deadly attack on the couple by entering the house

घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला

Tue, 22 Sep 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
deadly attack on the couple by entering the house
दौराला। घर के मुख्य मार्ग पर पशु बांधने का विरोध करने पर कस्बा निवासी दपंती पर सोमवार को चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

दौराला कस्बा निवासी विरेंद्र ने बताया कि पड़ोसी सुनील आए दिन मकान के मुख्य रास्ते पर पशु बांध रहा है। जिसके चलते मार्ग से निकलना दुश्वार हो गया है। सोमवार को उन्होने विरोध किया तो पड़ोसी सुनील, उसकी पत्नी, उसके पिता धर्मपाल व उसका पुत्र गाली-गलौच करते हुए उनके घर में घुस आए और लाठी डंडों से उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विरेंद्र सहित उसकी पत्नी सुनिता व बेटा शुभम भी घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed