फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadlock broken, chaos in hospitals will go away

Meerut News: टूटा गतिरोध, दूर होगी अस्पतालों में अव्यवस्था

Thu, 23 Nov 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Deadlock broken, chaos in hospitals will go away
मेरठ। आईएमए और विधायक अतुल प्रधान के बीच कई दिनों से चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर बुधवार को बातचीत के बाद समाप्त हो गया। आईएमए हॉल में अतुल प्रधान ने आईएमए के पदाधिकारियों के सामने अस्पतालों में फैली अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और लैब खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि शहर में अवैध रूप से चल रहे हॉस्पिटल और लैब पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवाई लेने का दबाव तीमारदार पर न बनाया जाए। अस्पतालों में उनके नाम लेकर अगर कोई कुछ कहता है तो इस संबंध में पहले उनसे बात कर लें। इस पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि इस संबंध में आईएमए भी सीएमओ के साथ बैठक कर चुका है और कार्रवाई की मांग कर चुका है। यह सीएमओ स्तर से कार्रवाई होनी है। डॉ. शिशिर जैन ने कहा कि शहर में 300 अस्पताल और नर्सिंग होम हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 120 ही रजिस्टर्ड हैं। बाकी के लिए सीएमओ को लिखा जा चुका है। इन पर शिकंजा कसा जाना चाहिए, इस पर सहमति बनी। इस संबंध में दोनों पक्ष सीएमओ से कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

बंद कमरे में हुई इस बैठक में जनप्रतिनिधि और आईएमए के बीच समन्वय कायम रखने पर फोकस रहा। इस दौरान आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ तनुराज सिरोही, न्यूटिमा हॉस्पिटल के डॉ शालीन शर्मा, आईएमए की ग्रीवांस सेल के अध्यक्ष डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. तरुण गोयल, डॉ. मनीषा त्यागी और डॉ बीपी सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
न्यूटिमा प्रकरण में कोई बात नहीं, जारी रहेगी गरीबों की लड़ाई: अतुल प्रधान
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि न्यूटिमा प्रकरण में चार्जशीट लग चुकी है। अब मामला कोर्ट में है, इसलिए इस बारे में कोई बात नहीं की गई। वह गरीबों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। अस्पतालों में मनमानी न हो, इसके लिए आईएमए से बात की गई है। चिकित्सकों से कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन जो लोग अनाप शनाप बिल बनाकर जनता का उत्पीड़न करते हैं, उनसे लड़ाई जारी रहेगी।
---
अस्पताल में बार कोड मानक के अनुकूल: डॉ. संदीप जैन
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि न्यूटिमा अस्पताल के मामले में विधायक से कोई बात नहीं हुई है। बैठक में शुरू में ही तय हो गया था कि इस बारे में कोई बात नहीं होगी। जहां तक फार्मेसी में बार कोड का मामला है, वह एनएबीएच मानक के अनुकूल है। इसमें मरीजों को दवा की पूरी लिस्ट, मूल्य सहित खरीदने से पहले दी जाती है।

----
लैब टेक्नीशियन के आरोपों की जांच हो
समाजवादी छात्र संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ को ज्ञापन दिया, जिसमें न्यूटिमा अस्पताल में लैब टेक्नीशियन से हुई मारपीट मामले को संज्ञान में लेने के लिए कहा गया। मांग की है कि लैब टेक्नीशियन आसिम ने न्यूटिमा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान आदेश प्रधान, तालिब रिज़वी, आकाश भड़ाना, अंकुश नागर, रजत नागर, ललित राणा और अनुज भड़ाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed