{"_id":"636c958c5f076e30e07ec82b","slug":"dead-cattle-found-near-school-in-shamli-students-get-sick-due-to-foul-smell","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: स्कूल के पास मिला मृत गोवंश, दुर्गंध से स्कूल के बच्चों की तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: स्कूल के पास मिला मृत गोवंश, दुर्गंध से स्कूल के बच्चों की तबियत बिगड़ी
Thu, 10 Nov 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:48 AM IST
सार
चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी के प्राथमिक स्कूल के पास मृत पशु पड़े होने के कारण फैली दुर्गंध से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को इस कारण स्कूल भेजना बंद कर दिया। वहीं ग्राम सचिव ने इस संबंध में जानकारी होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
स्कूल में दुर्गंध से परेशान बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में एक प्राथमिक स्कूल के नजदीक एक मृत पशु पड़े होने फैली दुर्गंध से स्कूल पहुंचे कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को सांस लेना दूभर हो गया। कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से वापस घर ले आए तो कई ने बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी के प्राथमिक स्कूल के पास मृत पशु पड़े होने के कारण फैली दुर्गंध से बच्चों का चक्कर आए गए। अभिभावकों का आरोप है कि कई बच्चों को उल्टी की शिकायत आई है। स्कूल के बच्चों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर चढ़ा नशेड़ी, पुलिस के सामने रख दी ऐसी मांग, पूरी हुई फिर भी न उतरा
विज्ञापन
अभिभावकों ने ग्राम सचिव को मृत पशु के संबंध में सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल में भेजना बंद कर दिया है। बताया गया कि कुछ दिन से स्कूल के पास एक गाय मरी हुई पड़ी थी। शिक्षक रामनिवास का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात करेंगे और पशु को मौके से हटवाएंगे।