उजड़ गई दुनिया: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति ने पुलिस को बताई ये बड़ी बात
Meerut News : मेरठ में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पति ने यह बड़ी बात बताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने हंगामा भी किया। उधर, सूचनी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक, माधवपुरम सेक्टर-1 प्रेम विहार कॉलोनी में रहने वाले नितिन चौधरी की शादी तीन साल पहले हाथरस निवासी प्रियंका (24) के साथ हुई थी। नितिन एक जन सेवा केंद्र में नौकरी करता है।
बृहस्पतिवार को नितिन अपने पिता राजवीर के साथ अपनी बहन पूजा के लिए लड़का देखने मोदीनगर गया था। नितिन की मां सुमन चौधरी ने बताया कि दोपहर में वह अपनी डेढ़ वर्षीय पोती नायरा के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर थी। घर के फर्स्ट फ्लोर पर प्रियंका काम कर रही थी। काफी देर तक जब प्रियंका की आवाज सुनाई नहीं दी तो वह ऊपर पहुंची। जहां कमरे में प्रियंका का शव फंदे पर लटका हुआ था। वहीं, सुमन का शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद घर पर पहुंचे बदहवास नितिन ने पुलिस को बताया कि सुबह उसका अपनी पत्नी प्रियंका से कपड़े धोने को लेकर मामूली विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें: पीड़िता मांगे न्याय: पत्नी की कीमत लगाई डेढ़ लाख, भरी पंचायत में पति ने सुना दिया ऐसा फैसला
उधर, ब्रह्मपु़री सीओ संतोष सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी