फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of missing scrap businessman found in Jani area of Meerut

Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

Thu, 29 Feb 2024 06:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Feb 2024 06:01 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हुई है।

विज्ञापन
Dead body of missing scrap businessman found in Jani area of Meerut
मामले की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ में चार दिन से लापता स्क्रैप कारोबारी गौरी शंकर मिश्रा (66) का शव बुधवार देर रात दिल्ली-दून हाईवे पर एमआईईटी के सामने रोड पर मिला। उनके बाल नोंचे गए थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। एक पैर अलग हो गया था। जानी पुलिस हादसे में मौत होना बता रही है। परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जिस जगह शव मिला है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वे सड़क पर खुद गिरते नजर आ रहे हैं। उसके बाद उनको एक ट्रक ने कुचल दिया। वे तीन दिन कहां थे, इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार के रंग साज स्ट्रीट में रहने वाले गौरी शंकर मिश्रा हापुड़ रोड पर स्क्रैप का काम करते रहते थे। वे 25 फरवरी को सुबह दस बजे स्कूटी से अपने गोदाम शंभूदास गेट के लिए निकले थे। दोपहर तक भी गोदाम नहीं पहुंचे तो उनके बेटे सन्नी और दीपक ने तलाश शुरू की। शाम तक उनका पता नहीं चला तो सदर बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच की तो उनकी स्कूटी लोहियानगर थाना क्षेत्र में जमुनानगर मोहल्ले में लावारिस हालत में खड़ी मिली। सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि गौरी शंकर मिश्रा खुद ही स्कूटी खड़ी करने के बाद पैदल हापुड़ रोड की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी लोकेशन नहीं मिली।

मोबाइल स्कूटी की डिग्गी में मिला। तीन दिन बाद बुधवार की रात 11 बजे उनका शव दिल्ली हाईवे पर जानी थाना क्षेत्र में एमआइईटी के सामने खून से लथपथ मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस को उनके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। जेब में पांच हजार रुपये बरामद हुए। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल हुआ तो बेटे सन्नी मिश्रा को हाईवे पर किसी का शव मिलने की जानकारी हुई तो वे मोर्चरी पहुंचे। शव की पहचान गौरी शंकर के रूप में हो गई। शाम को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों ने उठाए पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल
चार दिन से पिता की तलाश में भटक रहे सनी और दीपक का शव देखकर बुरा हाल हो गया। गौरी शंकर मिश्रा की पत्नी बदहवास हो गईं। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। बताया कि उनके बाले नोंचे हुए मिले हैं। सर और मुंह पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने कहा कि उनकी हत्या करने के बाद मामले को हादसा दर्शाने के इरादे से हाईवे पर शव फेंका गया है। भतीजे चंद्रहास ने बताया कि उनको धमकी मिलती रहती थी कि हापुड़ रोड पर हमारा इलाका है, यहां स्क्रैप का काम नहीं करो। कहीं ऐसा तो नहीं है, इसी रंजिश में उनकी हत्या की गई हो। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच करे।

डायरी में लिखते थे रोजाना का हिसाब
गौरीशंकर घर से जो भी पैसे लेकर जाते थे, उसका हिसाब वे डायरी में लिखते थे। शाम को घर आकर खर्च और आय का हिसाब लिखते थे। लापता होने वाले दिन वे 19 हजार रुपये लेकर गए थे। उनके पास पांच हजार रुपये मिले हैं। उंगली में अंगूठी भी मिली है। परिजनों का कहना है कि हत्या पैसों के लिए नहीं रंजिशन की गई है। उनके सर पर बाल नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed