फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of a young man found hanging in a closed house

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 12 Aug 2021 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in a closed house
बंद मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में बंद मकान में फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। जांच के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी अनुज सहरावत अपने परिवार के साथ भोला रोड पर रहते हैं। तीन दिन पूर्व अनुज परिवार के साथ गांव चले गए। घर पर उनका बेटा सौरभ सहरावत (23) रह गया। बुधवार सुबह लोगों को अनुज के मकान से बदबू आने लगी। लोगों की सूचना पर टीपी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में सौरभ सहरावत का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही घंटे में सौरभ के परिवार के लोग भी आ गए। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed