फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters to change the country, 21 thousand km goal to travel

देश को बदलने निकलीं बेटियां, 21 हजार किमी यात्रा करने का है लक्ष्य

Mon, 13 Nov 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Daughters to change the country, 21 thousand km goal to travel
साइकिल से मेरठ पहुंची बिहार और झारखंड की ब‌ेटियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ। ‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है’ ‘पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’ ये पंक्तियां इन दोनों बेटियों के लिए सटीक बैठती हैं। बिहार और झारखंड की दो मासूम बेटी साइकिल यात्रा कर देश को बदलने निकली हैं। देश को आदर्श नागरिक समाज बनाने की चाहत में 21 हजार किलोमीटर यात्रा करने का है लक्ष्य। दोनों डीएन इंटर कॉलेज के एनसीसी दिवस समारोह में पहुंचीं। 

विज्ञापन


पटना के एनआईटी घाट निवासी हर्षा (17) और झारखंड के जमेशदपुर निवासी सावित्री (21) की दोनों बेटियों ने साइकिल यात्रा कर देश बदलने का प्रण लिया है। दोनों का डीएन इंटर कॉलेज में जबरदस्त स्वागत किया गया। हर्षा ने बताया कि देश आज भी दो सौ साल पीछे चल रहा है। जिसके लिए देश को आदर्श नागरिक समाज बनाकर एक नये आयाम तक पहुंचने की आवश्यकता है। उनका यह उद्देश्य पुरा हुआ तो देश में नारी सम्मान और बेटियां बचाओ और बेटियां पढ़ाओ की जरूरत नहीं पड़ेगी। 10वीं कक्षा के बाद ही छात्र को परिपक्व हो जाना चाहिए। जबकि देश के युवाओं को समृद्ध बनाने के लिए आदर्श नागरिक समाज की जरूरत है। हर्षा और सावित्री 13 अक्तूबर को बिहार-झारखंड निदेशालय से साइकिल यात्रा पर निकली हैं। इसमें उनकी मदद के लिए एनसीसी पूरा साथ दे रही है। दोनों का लक्ष्य 21 हजार किला मीटर यात्रा कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना है। अभी तक 18 हजार किलो मीटर का ही रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। हर्षा 12वीं कर रहीं हैं। उनका मानना है कि मात्र डिग्री पाने के लिए पढ़ाई करना ही सबकुछ नहीं है। झारखंड की सावित्री भी उनके साथ एक कैंप में पहुंची। दोनों एक ही उद्देश्य से देश को बदलने को एक बड़ा कदम उठाया है। अभी तक 1800 किलोमीटर यात्रा तय करने के बाद वो उत्तराखंड के लिए निकल गई।
विज्ञापन


पढ़ें : फोन पर बात करते देख मां ने मारा चांटा, टंकी पर जा चढ़ी छात्रा, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन

Daughters to change the country, 21 thousand km goal to travel
एनसीसी दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

डीएन इंटर कालेज में रविवार को एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर मेरठ एवं आल इंडिया एक्स एनसीसी कैडेट्स सोशल वेलफेयर सोसायटी ने एक भव्य समारोह का आयोजन किया। एनसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ‘युवाओं का योगदान’ थीम पर फ्लैग एरिया तैयार किया गया। सुबह के सत्र में पीटी परेड और सैन्य प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेजर सुनील शर्मा ने बताया यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। जो बेगमपुल से शुरू होकर कॉलेज पहुंची। शाम को रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर यशपाल सिंह कमांडर, अधिवक्ता ओपी शर्मा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य सुदीप शर्मा, डा. बीएस यादव, कर्नल जहीर अहमद खान, कर्नल अमरदीप त्यागी, मनोज शर्मा, रेखा शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed