{"_id":"60414c208ebc3ed8312d3324","slug":"daughter-s-board-exam-family-members-fearing-city-news-mrt5283729148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के बोर्ड एग्जाम, परिजनों को लग रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के बोर्ड एग्जाम, परिजनों को लग रहा डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के बोर्ड एग्जाम, परिजनों को लग रहा डर
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्री नगर का एक परिवार बृहस्पतिवार को एसएसपी आफिस पहुंचा और सुरक्षा दिलाने की मांग की। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के ही एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने जाती थी। यहीं पढ़ाने वाले एक युवक ने पिछले दिनों उसे अगवा कर लिया था। पुलिस के प्रयासों से बेटी तो लौट आई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी का परिवार धमकियां दे रहा है।
परिवार के मुताबिक बेटी के बोर्ड एग्जाम भी होने हैं। इसलिए बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। परिवार की ओर से एसपी क्राइम राम अर्ज से मदद की गुहार की गई है। एसपी क्राइम ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
उधर, खरदौनी गांव की एक महिला ने इंचौली पुलिस के खिलाफ अफसरों से शिकायत की है। महिला के मुताबिक उन्होंने एक एफआईआर गांव के फुरकान, शादाब और जुबेर के खिलाफ दर्ज कराई हुई है। इसी के चलते दो मार्च को आरोपियों ने रास्ते से उसे अगवा कर अपने घर में बंधक बनाकर मारपीट की। दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे और उसे बचाया। आरोप है कि पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंची तो उसे भगा दिया गया। पीड़िता ने मदद की गुहार की है।