फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband gives triple talaq to his wife in bijnor

अनैतिक संबंधों का विरोध किया तो दे दिया तीन तलाक, देवर पर दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

Tue, 20 Aug 2019 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Aug 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
husband gives triple talaq to his wife in bijnor
तीन तलाक - फोटो : amar ujala

बिजनौर में देवर द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत करने और पति के अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर एक महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


किरतपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसका निकाह नजीबाबाद क्षेत्र के एक युवक से पिछले साल हुआ था। उसकी मां ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुरालवाले दहेज से खुश नहीं थे और कार व नगदी की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


उसने अपने पति को रिश्ते की बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इस बात पर ससुरालवाले उससे नाराज हो गए। उसका देवर उस पर बुरी नजर रखने लगा। जून के महीने में उसने चाकू से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुरालवालों से देवर की शिकायत की तो उसे बुरी तरह से पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पति उसे बरेली ले गया और वहां उसका शारीरिक उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर वह उसकी पिटाई करता था। एक दिन उसने पति को रिश्ते की बहन से फोन पर बात करने पर टोक दिया तो पति ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और तीन तलाक दे दिया। 

वह किसी तरह पति के चंगुल से निकलकर बिजनौर पहुंची। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने आरोपी पति और बाकी ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed