{"_id":"5ecd6b758ebc3e903f6c3969","slug":"darily-propriteronce-again-flow-doung-in-sever-peoples-worry-sardana-news-mrt483513552","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालकों ने फिर बहाना शुरू किया नालों में गोबर, नाले चोक, लोग हो गए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालकों ने फिर बहाना शुरू किया नालों में गोबर, नाले चोक, लोग हो गए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। सरधना में डेयरी संचालकों ने नालों में फिर से गोबर बहाना शुरू कर पालिका की चिंता बढ़ा दी हैं। सफाई कर्मियों को इन नालों को साफ करने में जुटना पड़ रहा है। ईओ ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डेयरी संचालकों की इस हरकत की वजह से नगर के ज्यादातर नाले नालियां चोक पड़े हैं। जिनकी सफाई करना कर्मियों के लिए मुश्किल बना हुआ है। डेयरी संचालकों के इस रवैये पर पालिका ईओ अमिता वरुण ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में संचालकों ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो वह एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के अंतर्गत भारी जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेंगीे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक नाली-नाले गोबर से चोक होने पर मक्खी, मच्छर पनपने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे अनेक बीमारियां हो सकतीं है। इस लिए डेयरी संचालक नाली में गोबर ना बहाएं। नाले चोक होने के चलते स्थानीय लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक पानी ओवर फ्लो होकर रास्तों पर भर जाता है। डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
एनजीटी के तहत भारी जुर्माना लगेगा
पहले भी डेयरी संचालकों पर जुर्माना लगाया, आरसी जारी कर तहसील भेज दी गईं। लॉकडाउन के चलते कार्रवाई पेंडिंग में है। एक सप्ताह में संचालकों ने सुधार नहीं किया तो एनजीटी के अंतर्गत पर्यावरण प्रदूषण फैलाने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा। - अमिता वरुण, ईओ सरधना
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को अवगत कराया
कोरोना का संक्रमण फैल रहा है सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। डयेरी संचालक नालियों में गोबर बहा रहे हैं। गंदगी के चलते दूसरे बीमारियों का खतरा ज्यादा है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है -राजेश कुमार सीएचसी प्रभारी सरधना