फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daily traffic zaam make mazor problem for the people

सरधना में आफत बन गया रोजाना का जाम

Tue, 14 Jan 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
daily traffic zaam make mazor problem for the people
सरधना। सरधना क्षेत्र में नानू व सरधना गंगनहर पुल पर सोमवार को जाम लग गया। सुबह घना कोहरा होने व मढ़ियाई पशु पैठ के चलते जाम लगा इस दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों की लंबी लाई लगी रही। सरधना में जाम की समस्या इस समय लोगों को सबसे अधिक परेशान कर रही है। आम हो चलते जाम से निजात पाने को व्यापारी मंडल सहित स्थानीय लोग अधिकारियों से कांवड़ पटरी मार्ग पर हाईट गेट लगवाने सहित नगर में भारी वाहनों पर दिन के समय रोक की मांग कर चुके हैं। पर अधिकारी आश्वासन देकर शांत करा देते हैं। गंगनहर पुल संकरा होने के चलते वाहन लाइन से निकलते हैं जिससे लंबी कतार लगनी शुरू हो जाती है। इस दौरान कुछ वाहन सवार बेतरतीबी से आगे निकलने की जुगत में जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। आए दिन लोगों को जाम से जुझना पड़ता है। इस समय गन्ने के सीजन में ओवर लोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां से गुजरतीं हैं। पुलिस दो दिन अभियान चलाकर बंद कर देती है। सोमवार को नगर, सरधना सहित नानू गंगनहर पुल पर जाम लगा रहा। पुलिस ने कई बार जाम खुलवाया, कुछ समय बाद फिर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed