{"_id":"5a76b5154f1c1bb1208b73ae","slug":"crpf-jawans-lost-their-car-in-security-of-the-minister-of-state-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री की सुरक्षा में शामिल CRPF जवानों की स्कार्पियो पलटी, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री की सुरक्षा में शामिल CRPF जवानों की स्कार्पियो पलटी, 7 घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल सीआरपीएफ का जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा में शामिल सीआरपीएफ के जवानों की स्कार्पियो मेरठ-करनाल हाईवे पर साइकिल सवार युवक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान मामूली घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिये शामली के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
पढ़ें : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, ड्राइवर सहित पांच घायल
विज्ञापन
प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। शनिवार शाम को जेड श्रेणी सुरक्षा में शामिल सीआरपीएफ के जवान स्कार्पियो से मेरठ जा रहे थे। मेरठ से गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा को शामली लाना था। मेरठ-करनाल हाइवे पर लांक ईंट भट्ठे के पास स्कार्पियो साइकिल सवार युवक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस दौरान स्कार्पियो की चपेट में आने की वजह से साइकिल सवार नानू पुत्र बारू निवासी करौदा महाजन भी घायल हो गया, जबकि स्कार्पियो में सवार एएसआई लाल जी, एचसी बीपी गौतम, कांस्टेबल हेमंत कुमार, गौरी शंकर, रूप सिंह, रामजी लाल मीणा और चालक एचसी रतन सिंह मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से शामली स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया। वहां से उपचार कराने के बाद उन्हें प्राइवेट कार से मेरठ भेज दिया गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/