फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crops ruined due to rain, sought compensation

बारिश से फसलें बर्बाद, मांगा मुआवजा

Wed, 20 Oct 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crops ruined due to rain, sought compensation
मेरठ। दो दिन तक हुई भारी बारिश से जनपद में जहां धान और आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं गन्ने की बुआई भी प्रभावित हुई है। भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। डीएम से सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू के एक प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में कई गांवों का दौरा कर बारिश से फसल नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रितिनिधि मंडल ने दौराला और सरधना तहसील के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया तो धान और आलू की फसल में नुकसान देखा गया। उन्होंने इस बारे में जिलाधिकारी के. बालाजी से फोन पर बात कर नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम से नुकसान की रिपोर्ट मंगाने का आश्वासन दिया है। रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान और सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने भी बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने भी बारिश से बर्बाद हुए किसानों को आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed