फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminals fearless: Badmash looted four lakh by attacking a cloth traders in Muzaffarnagar, injured

अपराधी बेखौफ: मुजफ्फरनगर में शहर के बीचों बीच कपड़ा व्यापारी पर हमला कर चार लाख की लूट, घायल

Wed, 05 Oct 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने बीच शहर दिनदहाड़े एक व्यापारी को लूट का शिकार बनाया। बदमाशों ने व्यापारी के सिर में डंडा मारकर उससे चार लाख रुपये लूट लिए। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Criminals fearless: Badmash looted four lakh by attacking a cloth traders in Muzaffarnagar, injured
घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को निशाना बनाया। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने व्यापारी के सिर में डंडा मारकर करीब चार लाख रुपये लट लिए। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली।

विज्ञापन


शहर की गांधी कॉलोनी निवासी अर्पित जग्गा की चद्रा टॉकेज के पास कपड़े की दुकान है। बुधवार सुबह वह घर से स्कूटी पर सवार होकर दुकान के लिए निकला था। अंसारी रोड पर दो बाइक पर सवार होकर पीछे से आए चार युवकों ने अर्पित के सिर में डंडा मारा, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: किसानों की महापंचायत आज, बड़ी संख्या में जुटेंगे किसान, इस बड़ी मांग पर अड़े हैं भाकियू नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी से दो बैग छीन लिए और फरार हो गए। व्यापारी के सिर में चोट लगी है। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। व्यापारी का कहना है उससे करीब चार से पांच लाख रुपये लूटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed