फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminals are fearless: Family had gone to a wedding, cashier's house in Meerut was broken into and Rs 10 lakh

अपराधी बेखाैफ: शादी में गया था परिवार, बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ा, 10 लाख का माल उड़ाया, CCTV में हुए कैद

Thu, 05 Dec 2024 01:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

मेरठ में अपराधियों को पुलिस का जरा भी खाैफ नहीं है। यहां परतापुर थानाक्षेत्र में एक परिवार शादी में गया था। वहीं पीछे से बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Criminals are fearless: Family had gone to a wedding, cashier's house in Meerut was broken into and Rs 10 lakh
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी के घने इलाके में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख के कैश सहित 10 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। बताया गया कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए फाजलपुर गया था। सूचना पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


कैशियर के घर चोरी को दिया अंजाम
रिठानी के घोपला मोड़ निवासी अशोक सैनी हीरो शोरूम में स्पेयर पार्ट्स के कैशियर हैं। मंगलवार शाम अशोक अपने साले पंकज की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी कविता, बेटी केसर, गुड़िया और बेटे दिव्यम के साथ फाजलपुर गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: बच्चों से भारी स्कूली वैन पलटी, 16 छात्र-छात्राएं घायल, तीन हायर सेंटर रेफर, 13 को दी गई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शादी से लाैटा परिवार तो बिखरा था घर के हर कमरे का सामान
बुधवार देर रात चोरों ने मकान मेन गेट का ताला तोड़कर दूसरी मंजिल पर बने कमरे की अलमारी में रखे साढ़े चार लाख रुपए सोने की चेन, अंगूठी, पाजेब, और झुमके सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह नौ बजे अशोक के चाचा विजय सैनी ने मकान का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर मकान में आवाज लगे तो मकान में कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अशोक को फोन कर जानकारी दी।

अशोक परिवार के साथ वापस लौटे। सेफ अलमारी का ताला टूटा और कमरे का सामान बिखरा देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर एएसपी अंतरिक्ष जैन परतापुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास पीड़ित परिवार के सदस्यो और स्थानीय लोगो से घटना के बारे मे जानकारी ली और गली में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खगाली।  

10 लाख रुपये का सामान किया चोरी
फॉरेंसिक टीम ने दरवाजो और अलमारी पर से फिंगरप्रिंट के नमूने लिए। अशोक सैनी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने कमरे में रखी सैफ और अलमारी से साढ़े चार लाख  की नगदी और सोने चांदी के आभूषण सहित 10 लाख रुपए का सामान चोरी किया  है।

पुलिस के अनुसार पास की दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।

लोगों का कहना है कि पहले भी रिठानी में पहले भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस गस्त बढ़ाने और चोरो को जल्द चोरी पकड़ने का आश्वासन देती है बावजूद इसके चोर आसानी से घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed