फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal carrying bounty of Rs 25,000 injured in encounter with Kankarkheda police

Meerut : कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, उसका साथी फरार

Fri, 05 Jan 2024 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:01 AM IST
सार

मुठभेड़ के दौरान बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गया। वही बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग की।

विज्ञापन
Criminal carrying bounty of Rs 25,000 injured in encounter with Kankarkheda police
घायल बदमाश गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा की सरधना रोड पर बृहस्पतिवार रात पुलिस की गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गया। वही बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग की।

विज्ञापन


सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस सरधना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक मौके से  भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इसी बीच खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान विपिन उर्फ मल्लू निवासी भावनपुर के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाश के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनामी बदमाश पर दिल्ली, नोएडा, कंकरखेड़ा व भावनपुर में लगभग 15 मुकदमे दर्ज है। वही बदमाश पर कंकरखेड़ा में गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है। पिछले दो साल से पुलिस बदमाश की तलाश में लगी हुई थी। बदमाश पर हत्या, जानलेवा हमला, डकैती व लूट सहित गंभीर मुकदमे दर्ज है। 


पुलिस ने इनामी बदमाश के फरार साथी की तलाश में जंगल में काफी देर कॉम्बिंग की। लेकिन बदमाश का सुराग नहीं लग सका। सीओ दौराला का कहना है कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। वहीं इनामी बदमाश की तलाश पुलिस को काफी समय से थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed