{"_id":"56f2edc54f1c1b2766f14d27","slug":"young-man-killed-in-incoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंचौली में युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंचौली में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
इंचौली में युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंचौली गांव में दो पक्षों में मारपीट के मामले में बीच बचाव करने पर बुधवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
इंचौली के समसू कॉलोनी निवासी सलीम (38) पुत्र जहांगीर बुधवार की रात आठ बजे मैन बाजार में सामान खरीदने गया था। वहां इरफान की अपने पड़ोसी नूर से किसी बात पर कहासुनी हो रही थी। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। सलीम ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप कि इसी दौरान नूर ने तमंचे से सलीम के सीने पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल सलीम को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सलीम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से इरफान को हिरासत में ले लिया, जबकि नूर फरार हो गया। इंस्पेक्टर इंचौली योगेंद्र मलिक ने बताया कि मुख्य आरोपी नूर ने सलीम पर दूसरे पक्ष की पैरवी करने का आरोप लगाकर गोली मारी है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। दो पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव करने पर सलीम की जान गई है। सलीम के तीन बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
अफवाह पर हड़कंप मचा
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि होलिका दहन में हुड़दंग मचाने वाले एक युवक ने शराब के नशे में सलीम को गोली मारी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर पता चला कि नूर शराब के नशे में था। उसने ही गोली मारी। मामला एक समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। तत्काल ही इसकी जानकारी पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को दी गई।