फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yakub's factory hearing today

याकूब की फैक्टरी पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Mon, 11 Feb 2019 02:31 AM IST
HARI om sharan अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: HARI om sharan Updated Mon, 11 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Yakub's factory hearing today
हाजी याकूब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी प्रकरण को लेकर लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। अदालत में जहां याकूब पक्ष अपनी बात रखेगा, तो वहीं एमडीए और शासन की ओर से भी अपने तथ्यों को रखा जाएगा।

याकूब कुरैशी की अलीपुर स्थित मीट फैक्टरी अल फहीम पर 12 फरवरी को एमडीए ने सील लगाने की तैयारी कर ली है। सिटी मजिस्ट्रेेट शैलेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर निशा अनंत, एसपी देहात राजेश कुमार, पांच थानों की पुलिस मय इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी डीएम ने मुकर्रर कर दी है। उधर याकूब कुरैशी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, शासन ने फैक्टरी पर चल रहे स्टे को खारिज कर दिया और कार्रवाई केलिए हरी झंडी दे दी। शासन के इसी आदेश के विरोध में इमरान याकूब ने हाईकोर्ट की शरण ली है। इसकी सुनवाई सोमवार को है। इसमें शासन की ओर से एडवोकेट जनरल राघवेन्द्र सिंह पैरवी करेंगे। साथ ही एमडीए की तरफ से अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता जेएन मौर्या रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed