फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman murdered after sexual assault attack in Meerut of Uttar Pradesh

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आम के बाग में पड़ी मिली लाश, फोरेंसिक टीम ने की जांच

Sat, 05 Oct 2019 01:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered after sexual assault attack in Meerut of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के किठौर क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक 50 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर एक आम के बाग में मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सीओ किठौर ने 24 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीणों ने शव उठने दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला दोपहर तीन बजे घर से तीन सौ मीटर स्थित खेतों पर गई थी। शाम तक घर नही पहुंचने पर परिवारवालों ने तलाश शुरू की। शाम सात बजे महिला का शव ग्रामीणों ने बाग में देखा। सूचना पर परिजन पहुंचे। महिला के कपड़े क्षत-विक्षत थे। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या होने की आशंका जताई। 
विज्ञापन


महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। वारदात से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। किठौर थाने से एसएसआई विनय कुमार पहुंचे। मामला तूल पकड़ने लगा तो सीओ किठौर पहुंचे। सीओ ने परिजनों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: दरिंदे ने दुष्कर्म के बाद की थी बालिका की हत्या, पकड़े जाने पर उगला पूरा सच

फोरेंसिक टीम ने की जांच
मौके पर सीओ और एसडीएम भी पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या करने वाला कोई गांव का ही हो सकता है। पुलिस ने कई ग्रामीणों से पूछताछ की। देररात तक पुलिस हत्यारोपी का पता नहीं लगा सकी। 

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद भी दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। गांव के कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होगा। - आलोक सिंह, सीओ किठौर 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed