फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man murdered girl after sexual assault attack in Bijnor and now arrested by police

बिजनौर: दरिंदे ने दुष्कर्म के बाद की थी बालिका की हत्या, पकड़े जाने पर उगला पूरा सच

Mon, 23 Sep 2019 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Sep 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
A man murdered girl after sexual assault attack in Bijnor and now arrested by police
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में किरतपुर थाने के एक गांव में बालिका की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पुलिस ने उसकी गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी ने घर में ही दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या की थी और बाद में पॉलिथीन में शव बंद करके एक प्लॉट में डाल दिया था।

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक किरतपुर थाने के एक गांव में 21 सितंबर को तीन साल की बच्ची घर के सामने खेलते हुए लापता हो गई थी। रविवार को बालिका का शव नरेंद्र त्यागी के खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला। शव पॉलिथीन में बंद था। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त गांव के ही अशोक को दबोच लिया। पकड़े गए अशोक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह पड़ोसी मनोज के साथ जंगल से लकड़ी लेकर आया था। घर के बाहर साढ़े तीन साल की बच्ची खेल रही थी। बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर के अंदर ले गया। घर पर कोई नहीं था। बालिका को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका बेहोश हो गई तो वह घबरा गया। उसने उसे मृत समझकर एक पॉलिथीन में डाला और कमरे में छिपा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेडशीट में बंधी मिली महिला की लाश, इन सवालों के बीच उलझी हत्या की गुत्थी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी दौरान उसकी पत्नी आ गई, जिसे उसने जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। दीवार कूदकर बाहर इकट्ठा लोगों में शामिल होकर बालिका को तलाश कराने लगा। रात में 11 बजे के करीब वह परिजनों के साथ मकान के अंदर आ गया। उसकी मां को सब पता चल गया था। मां ने मालूम किया तो मां को भी जान से मारने की धमकी दी। मां भी डर गई। वह रात में बालिका को घर से बाहर फेंकने की योजना बनाता रहा। लेकिन गांव में पुलिस की मौजूदगी के डर से बालिका को ठिकाने नहीं लगाया। बालिका के जिंदा होने की आशंका से घर में रखे छुरे से उसका गला काट दिया और शव को पॉलिथीन में लपेटकर छिपाने की योजना बनाता रहा। रात में उसे मौका नहीं मिला।

वहीं शनिवार दोपहर वह बालिका के शव को अपने मकान से सटे सूरजभान के घेर से होकर छिपता हुआ दीवार के सहारे नरेंद्र त्यागी के प्लॉट पर पहुंचा और वहां घासफूस में छिपा दिया। थोड़ी देर बाद खोजबीन में जुटे लोगों ने परिजनों व पुलिस को बालिका का शव प्लॉट में होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किसी के बहकावे में आकर की हरकत
एसपी ने बताया कि आरोपी अशोक को कोई बीमारी थी। किसी ने उसे बता दिया कि बालिका के साथ इस तरह की हरकत करने पर उसकी यह बीमारी चली जाएगी। तब उसने बालिका को निशाना बनाया। एसपी ने बताया कि अशोक को इस तरह की बात बताने वाले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed