फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife's lover shot a soldier and Meerut police has disclosed

खुलासा: बदमाश नहीं पत्नी के प्रेमी ने मारी फौजी को गोली, रची थी खौफनाक साजिश

Thu, 28 Feb 2019 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wife's lover shot a soldier and Meerut police has disclosed
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में फौजी को गोली मारने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फौजी की पत्नी ने ही प्रेमी के संग मिलकर फौजी को मारने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस राज का खुलासा होते ही महिला ने जहर खा लिया। उसे गंगानगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
गंगानगर स्थित पी-पाकेट में फौजी सुनील चौधरी रविवार शाम अपनी पत्नी वीना चौधरी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। तभी बदमाश आए और सुनील के सिर में पीछे से सटाकर गोली मारकर भाग गए। वीना ने लूट के विरोध में पति फौजी को गोली मारना बताया था। फौजी जिंदगी और मौत के बीच दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले की जांच पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस का दावा है कि फौजी पर हमले करने वाले बदमाश नहीं थे। पुलिस का कहना है कि फौजी की पत्नी वीना के बागपत निवासी एक युवक से अवैध संबंध थे। फौजी सुनील 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में वीना और उसके प्रेमी ने सुनील को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी के जुर्म कुबूलते ही पुलिस महिला को भी गिरफ्तार करने उसके घर पर पहुंची। इससे पहले पुलिस उसको पकड़ती कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की है। दोनों पुलिस के कब्जे में है। महिला का इलाज चल रहा है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed