फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife Murdered of dowry in Shamli and five months ago Love Marriage happened

यूपी: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आठ माह पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

Fri, 22 Mar 2019 08:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
Wife Murdered of dowry in Shamli and five months ago Love Marriage happened
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दहेज के लिए ससुरालियों पर विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप है। मृतका के भाई की तरफ से पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मृतका के ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी कासिम ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन साबिया ने करीब आठ माह पहले मोहल्ला निवासी शाहरुख के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके चलते मायके के लोगों का साबिया के घर पर आना जाना नहीं था। 20 मार्च को सूचना मिली कि दहेज के लिए शाहरुख ने साबिया को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद उसे जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलते ही साबिया के परिजन मेरठ अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साबिया की मौत के बाद पति अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। विवाहिता की मौत की सूचना पर मेरठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार रात परिजन शव लेकर शामली पहुंचे।
विज्ञापन

 
परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव को मोहल्ले में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को सुपुर्द-ए खाक करने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी सुभाषचंद राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कासिम की तहरीर पर पति शाहरुख, ससुर रहीस, सास सायरा, फूफा कय्यूम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाद में परिजनों ने देवर अमन को भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। 

उधर, कोतवाल ने बताया कि इस मामले में नामजद ससुर रहीश और देवर अमन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed