फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wedding house robbed, Including jewelery millions stolen, dangerous plot hatched

शादी वाले घर में डाका, जेवर समेत लाखों रुपए उड़ाए, रची खतरनाक साजिश

Mon, 27 Feb 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Feb 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
Wedding house robbed, Including jewelery millions stolen, dangerous plot hatched
घटना के बाद विलाप करती महिलाएं

केतीपुरा मोहल्ले में शनिवार की रात में करीब 2:30 बजे पुलिस गलियों में गश्त कर रही थी। उसी समय अब्दुल हक के मकान में बदमाश डाका डाल रहे थे। पुलिस का शक राहुल खट्टा के गुर्गे जाहिद लंबू पर है। डकैती की वारदात के वक्त जैसे ही गली में सायरन बजा, व्यापारी के परिजनों को लगा कि अब डकैत पकडे़ जाएंगे। पुलिस को सूचना मिल गई है। लेकिन उनका ये सोचना गलत साबित हुआ। कुछ बदमाश नीचे गली में भी छिपे हुए थे। पीड़ितों के मुताबिक एक बदमाश के पास फोन आया था। उसको बताया था मोहल्ले में पुलिस आई हुई है। इसके बाद अपराधियों ने पूरे परिवार को चुप कर दिया था। पुलिस के जाने के बाद बदमाश मकान से सामान लेकर भागे थे। पता चलते ही पुलिस टेंशन में आ गई। बागपत और सिंघावली अहीर पुलिस के साथ सीओ श्वेताभ पांडेय ने रविवार को पुराना कस्बा में कई मकानों में दबिश दी। 

विज्ञापन

परिवार में 24 और 26 मार्च की है शादी

Wedding house robbed, Including jewelery millions stolen, dangerous plot hatched
घटना के बाद पुलिस पहुंची

व्यापारी के बेटे फाजिल की 24 मार्च और बेटी सिबा और नगमा की शादी 26 मार्च की है। इस कारण पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा था और घर में गहने रखे हुए थे। वारदात के समय मकान में व्यापारी अब्दुल हक, बेटा वकील, पत्नी नूर जहां के अलावा बस्सो, साईना, सोफिया, बुसरा, उजेर, सुभान, मैजाबीन, अरानी, जैद, असद, उजमा, रूकसाना, उमर, तुबा, नाजमा, अली मोहम्मद, नगमा, सिबा और दो अन्य बच्चे मौजूद थे। पीड़ितों के अनुसार डकैती डालने वाले बदमाशों ने मकान में आराम से खाना खाना, इतना ही नहीं दूध भी पिया। इसके बाद बदमाश घर से निकले। पीड़ितों के अनुसार डकैती में शामिल बदमाशों की भाषा क्षेत्रीय है। कुछ बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा था। जबकि कई बेनकाब थे। इससे पता चलता है कि वारदात में कई बदमाश आसपास के ही हैं। पहचान न हो पाए, इसलिए चेहरे पर कपड़े लपेट रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती दर डकैती, खुलासा एक का भी नहीं

Wedding house robbed, Including jewelery millions stolen, dangerous plot hatched
डकैती के बाद जानकारी देता पीड़ित

परिजनों के अनुसार करीब ढाई बजे बदमाश घर पर घुसे और करीब पौने चार बजे तक वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ितों को कई बार जान से मारने की धमकी दी। वारदात के समय एक बदमाश ने परिवार की एक महिला से पूछा कहां की रहने वाली है। जैसे ही उसने अपने रहने का स्थान बताया, तभी उक्त बदमाश ने अपना मुंह से कपड़ा हटा दिया था। जनपद में एक के बाद एक डकैती की वारदात हो रही है। जिस मकान में डकैती हुई है। उसके पास ही दो मकानों में पांच माह पहले डकैती हुई। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड पर बैंक मैनेजर जिनेंद्र कुमार जैन के मकान में डकैती हुई। दोघट क्षेत्र के गैडबरा गांव में कामधेनु दूध की डेयरी में डाका डाला। पुलिस ने उक्त वारदातों में से एक भी वारदात का खुलासा नहीं किया। इससे लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed