{"_id":"5d8f607d8ebc3e016d6314e4","slug":"victim-woman-demand-action-against-accused-from-police-after-sexual-assault-attack-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती, मांगा इंसाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजियाबाद की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती, मांगा इंसाफ
Sat, 28 Sep 2019 07:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के कोतवाली क्षेत्र में गाजियाबाद की महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद जिले की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि सुनील नाम का एक व्यक्ति उससे मोबाइल पर एक महीने से बात कर रहा था। 27 सितंबर को उसने नौकरी दिलाने के बहाने उसे बागपत बुलाया। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। घर पर एक व्यक्ति और बैठा था। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने कनपटी पर पिस्टल रखकर धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की हालत फिर बिगड़ी, इलाज के लिए दो दिन से जिला अस्पताल में बैठे हैं परिजन
विज्ञापन
इसके बाद वह किसी तरह महिला थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। महिला पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी सुनील और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 376डी, 328, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कराया है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/