{"_id":"a2fb4d2ce2c884dc3b19b9383909eae0","slug":"uproar-after-one-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से शव छीनकर भागे ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से शव छीनकर भागे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शास्त्रीनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद जाहिदपुर गांव के लोगों ने मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर बवाल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस और डॉक्टरों से धक्कामुक्की कर लाश को छीन लिया। एसपी सिटी ने कई थानों की फोर्स के साथ घेराबंदी करते हुए शास्त्रीनगर एल ब्लॉक के पास लाश को वापस लिया।
खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी भरत सिंह (45) पुत्र सूखे सिंह शुक्रवार रात बाइक से मेरठ की तरफ से अपने गांव जा रहा था। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहे से आगे कुछ दूरी पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसओ मेडिकल राकेश यादव घायल को संतोष हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आक्रोशित ग्रामीण मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस मृतक के परिजनों को रिपार्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए मेडिकल थाने ले गई। उधर, जैसे ही मेडिकल पुलिस ने डॉक्टरों के जाने के लिए मोर्चरी का ताला खोला, भीड़ ने पुलिस और डॉक्टरों को घेर लिया। जबरन लाश को छीन लिया और टेंपो में रखकर जाम लगाने के लिए गांव की तरफ चल दिए। इसकी जानकारी मिलने पर कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ओमप्रकाश, सीओ सिविल लाइन स्वर्णजीत कौर, इंस्पेक्टर नौचंदी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन, लालकुर्ती, लिसाड़ीगेट और अन्य थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। करीब 20 मिनट बाद पुलिस ने तेजगढ़ी चौकी से 100 मीटर दूरी पर शास्त्रीनगर एल ब्लॉक के पास से लाश को टेंपो से बरामद कर लिया। एसओ मेडिकल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश की जा रही है।
मोर्चरी पर एसपी सिटी को घेरा
जाहिदपुर के लोगों ने मोर्चरी पर एसपी सिटी को घेर लिया था। एसपी सिटी से कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते चालक फरार हुआ। इसी दौरान एक युवक ने शोर मचा दिया कि एक्सीडेंट पुलिस की गाड़ी से हुआ है। जिसके बाद एसपी सिटी और एडीएम सिटी के लिए लोगों को समझाना मुश्किल हो गया। वहीं मोर्चरी पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भरत सिंह के दो बेटे अनिल और दीपक हैं, जबकि तीन बेटियां है।