फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Action continues against Haji Galla in Meerut and now property worth nine crores seized

निशाने पर कबाड़ी: हाजी गल्ला की नौ करोड़ की संपत्ति जब्त, लखनऊ तक पहुंचा मामला, अभी और खुलेंगे राज

Fri, 22 Oct 2021 12:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Oct 2021 12:16 PM IST
सार

मेरठ में करीब 150 कबाड़ी पुलिस के निशाने पर हैं। हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी हाजी गल्ला की अब तक नौ करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। वहीं उसके साथियों की अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
UP News: Action continues against Haji Galla in Meerut and now property worth nine crores seized
मेरठ में कबाड़ी हाजी गल्ला की संपत्ति जब्त। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला और उसके साथियों की घेराबंदी के लिये पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। गल्ला की संपत्ति के जब्तीकरण के लिये फाइल तैयार हो चुकी है, जिसकी एक कॉपी जीएसटी विभाग को भी भेजी गई है। 

विज्ञापन


चोरी व लूट के वाहन काटने वाले हाजी गल्ला की नौ करोड़ की संपत्ति जब्त करने का दावा पुलिस कर रही है। तीन मकान व एक गोदाम सील किये गए हैं। एसपी सिटी व एएसपी कैंट ने लोगों से अपील की है कि गल्ला और उसके साथियों की संपत्ति के बारे में जो बताएगा, उसका नाम पता गोपनीय रखने के साथ पुलिस इनाम भी देगी। 
विज्ञापन


इसके बाद गल्ला की संपत्ति के बारे में पुलिस को अलग-अलग नंबरों से जानकारियां मिलने लगी है। कैंट में गल्ला के गोदाम व दुकान भी बताई गई है, जिसकी पड़ताल करने में पुलिस लग गई। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान भी गल्ला और उसके बेटों ने महत्वपूर्ण बात बताई थीं। सोतीगंज के 150 कबाड़ियों की संपत्ति की जांच कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील


लखनऊ से भी ली जा रही जानकारी 
अन्य जनपदों में भी गल्ला की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। मेरठ पुलिस ने आईजी रजिस्ट्रार लखनऊ से संपर्क किया है। ताकि जल्द संपत्तियों का विवरण जुटाकर कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

गल्ला की बेनामी संपत्ति का विवरण पुलिस जुटाने का प्रयास कर रही है। कहां-कहां उसकी संपत्ति है, इसकी संभावना को तलाशते हुए लखनऊ में संपर्क किया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed