{"_id":"5fb24e208ebc3e5be50e97b4","slug":"up-crime-news-a-young-man-was-murdred-by-knife-in-an-illegal-affair-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अवैध संबंध में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, झाड़ियों में छिपाई लाश और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: अवैध संबंध में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, झाड़ियों में छिपाई लाश और...
Mon, 16 Nov 2020 03:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Nov 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
चाकू
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दांतल गांव से सात नवंबर से अपहृत चल रहे हसीनउद्दीन (26) पुत्र शहीदउद्दीन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार युवक के एक युवती से अवैध संबंध के साथ ही कमेटी के तीन लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी युवती के मामा सुलेमान पुत्र फिरोज उर्फ सूफी निवासी ग्राम दांतल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शुक्रवार शाम हसीनुद्दीन का शव पावली स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: चिकन नहीं बनाने पर प्रेमिका की हत्या, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
सीओ दौराला संजीव दीक्षित के अनुसार हत्यारोपी सुलेमान ने पूछताछ में बताया कि उसकी भांजी के संबंध हसीनउद्दीन से हो गए थे। हसीनउद्दीन ने तीन लाख की कमेटी उसके यहां डाली हुई थी। हसीनउद्दीन कमेटी की रकम मांग रहा था। रुपयों के लालच और भांजी से संबंधों को लेकर सुलेमान ने अपने बहनोई इकबाल व भांजे शारिक पुत्र इकबाल और अपने भाई उस्मान के साथ मिलकर हसीनुद्दीन को धोखे से जंगल में बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ियों में छुपा दिया। आरोपी सुलेमान की भांजी एवं बहन भी षड्यंत्र में शामिल रहीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/