फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A woman was murdered in Sarurpur of Meerut

यूपी: पहले सिमरन की हत्या, फिर लाश को जंगल में दबाया, मौके पर पहुंची पुलिस और...

Sun, 29 Nov 2020 05:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Nov 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A woman was murdered in Sarurpur of Meerut
सिमरन का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरूरपुर में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। एक महिला की हत्या कर शव को जैनपुर गांव के जंगल में दबा दिया गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दिल्ली के मंडोली शाहदरा निवासी सिमरन (22 वर्ष) की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर शव को जैनपुर गांव के जंगल में दबा दिया। शनिवार को विवाहिता की मां ने बेटी के लापता होने पर हत्या की आशंका जताते हुए सरूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को विवाहिता के पति को लखनऊ से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर खेत में दबे शव को बरामद किया। पुलिस ने मामले में पति के अलावा तीन आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बताया गया कि सिमरन पिछले पांच दिनों से गायब थी और इस संबंध में विवाहिता की मां ने दामाद के खिलाफ अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के थाना हर्ष विहार मंडोली बुध विहार निवासी शाबरी बेगम पत्नी शरीफ ने सरूरपुर थाने पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बेटी सिमरन ने दो साल पहले आमिर पुत्र शाहिद गली नंबर-9 मंडोली बुध विहार थाना हर्ष विहार से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। जबकि युवक के अन्य परिवार वाले पास के गांव जैनपुर में पनीर का काम करते थे। इस संबंध में मृतका सिमरन ने अपनी मां शाबरी से बताया था कि उसे परेशान किया जा रहा है और आमिर बार-बार दूसरी शादी करने का दबाव बनाकर उससे छुटकारा पाने की बात कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जल्द खुलेगा राधेश्याम की हत्या का राज, तस्वीरें

पीड़ित महिला शाबरी ने पुलिस को बताया कि बेटी से उसकी आखिरी बार 25 नवंबर को बात हुई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके साथ ज्यादती की जा रही है। उसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ जा रहा था और हर्रा स्थित मकान पर भी ताला लटका हुआ था। इस संबंध में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस हत्यारोपी की धरपकड़ के लिए लगातार लगी हुई थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी आमिर की लोकेशन निकाली तो वह पहले दिल्ली और बाद में लखनऊ में मिली। जिसके आधार पर शनिवार को एक टीम लखनऊ भेजी गयी। जहां से हत्यारोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने हत्यारोपी आमिर की निशानदेही पर गायब सिमरन के शव को जैनपुर गांव के पास ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस घटनाक्रम के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी से पूछताछ के बाद पता चला है कि हत्यारोपी सिमरन से छुटकारा पाना चाहता था और दोनों में अनबन रहती थी। इसी बात को लेकर गत 25 नवंबर को भी विवाद हुआ और दोनों में हाथापाई हो गई थी। जिसके बाद दोनों सो गए और रात में पति आमिर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गाड़ी में डालकर जैनपुर के गांव के जंगल में ले जाकर दबा दिया। इस मामले की जांच की सीओ सरधना को सौंपी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed