{"_id":"5f4784f79fc7ce61016c0fa5","slug":"up-crime-news-a-boy-have-sexual-assault-attacked-on-a-little-girl-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक! छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Thu, 27 Aug 2020 03:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते सीओ उदय प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
गांव का एक युवक प्राथमिक विद्यालय में खेल रही छह साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर पास में ही गन्ने के खेत में ले गया। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक भयभीत होकर घटनास्थल से भाग गया।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए पजिनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के चलते सीएचसी से बच्ची को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: हादसे में सिपाही की मौत, 10 दिन की छुट्टी लेकर घर जा रहा था रोहित, परिवार में मचा कोहराम
पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच हो गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/