{"_id":"5f477ab4368cab54f80871f2","slug":"bijnor-news-a-constable-died-in-accident-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हादसे में सिपाही की मौत, 10 दिन की छुट्टी लेकर घर जा रहा था रोहित, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हादसे में सिपाही की मौत, 10 दिन की छुट्टी लेकर घर जा रहा था रोहित, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 27 Aug 2020 02:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्योहारा थाने की सहसपुर चौकी पर तैनात सिपाही रोहित राणा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में बुधवार रात को खतौली बुढ़ाना रोड पर भसाना शुगर मिल के पास किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत होने पर सिपाही की मौत हुई।
विज्ञापन
बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के गांव दाहा निवासी रोहित राणा स्योहारा थाने की सहसपुर पुलिस चौकी पर तैनात था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे दस दिन की छुट्टी लेकर वह बाइक से घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एनसीईआरटी की किताबों का मामला: फिर चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने जुटाए आठ अहम सबूत
विज्ञापन
वहीं रात करीब पौने 12 बजे खतौली बुढ़ाना रोड पर भसाना शुगर मिल के पास किसी वाहन से रोहित की बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रोहित राणा की मौत हो गई। रोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/