फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youth has acid attacked on beauty parlor director and now hospitalized in Saharanpur

ब्यूटी पार्लर संचालिका पर युवकों ने फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती, एसएसपी ने जांच लिए गठित की टीम

Fri, 27 Sep 2019 12:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two youth has acid attacked on beauty parlor director and now hospitalized in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

सहारनपुर जिले के नागल में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती पर घर जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे देवबंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नागल में ब्यूटी पार्लर चलाती है। गुरुवार रात लगभग आठ बजे युवती अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रही थी। जब वह सत्संग भवन के सामने पहुंची। तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके नजदीक से होकर गुजरे और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसकी पीठ और कमर झुलस गई। बाइक सवार युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद युवती के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: स्कूल जा रही छात्रा पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल वह खतरे से बाहर है। 

उधर, एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने यह वारदात की है। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। युवकों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है और पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed