फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people misbehaved with women's salesmen at Bijnor and arrested of one accused

यूपी: महिला सेल्समैन से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Apr 2019 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Two people misbehaved with women's salesmen at Bijnor and arrested of one accused
सांकेतिक तस्वीर

बिजनौर में पेस्ट्रीसाइड कंपनी में कार्यरत एक महिला सेल्समैन के साथ कंपनी के ही एक सेल्समैन सहित दो अज्ञात लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी, महिला को बदहवास हालत में ही जंगल में छोड़ भागे। होश होने पर महिला ने डायल 100 की मदद ली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले उसका परिचय अफजलगढ़ थाने के गांव मानियावाला निवासी एक युवक से हुआ था। उस युवक ने उसे एक पेस्ट्रीसाइड कंपनी में कमीशन पर जॉब करने का ऑफर दिया था। महिला ने पति की सहमति पर पेस्ट्रीसाइड कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह कंपनी के कई कार्यक्रमों में भी जाती रही। पीड़िता 15 दिन पहले अपने मायके उत्तराखंड हुई थी। शुक्रवार को कंपनी में कार्यरत सहयोगी युवक उसके घर पहुंचा। वह उसे रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कराने के बहाने बाइक पर बैठा लाया। बादीगढ़ से कल्लूवाला मार्ग पर एक अन्य बाइक भी पीछे पीछे चलने लगी। जिस पर दो युवक सवार थे। कंपनी में कार्यरत सहयोगी ने पीली बांध डैम के बैराज के समीप एक गन्ने के खेत के पास अपनी बाइक रोक थी। पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवक भी उनके पास आकर ही रुक गए। वह कुछ समझ पाती कि इतने ही तीनों युवक उसे उठाकर जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बदहवास हालत में उसे खेत में ही छोड़ जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने पीड़िता को थाने लेकर आई। पीड़िता ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक नामजद आरोपी रोशन निवासी मानियावाला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। महिला सेल्समैन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष सनोज कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद रोशन व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed