फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two criminals injured and arrested in police encounter at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

मुठभेड़: हर बार पुलिस का निशाना बन रहे बदमाशों के पैर, आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी रंगदारी

Wed, 04 Dec 2019 08:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Dec 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Two criminals injured and arrested in police encounter at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में किराना व्यापारी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की गोली पैरों में लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। एसएसपी ने पुलिस से मुठभेड़ की जानकारी ली।

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की देर रात को इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मीरापुर रोड पर स्थित गणेश विहार के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मीरापुर की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार में दो संदिग्ध युवक आ रहे थे। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसके बाद बदमाश कार को लेकर गणेश विहार की ओर भागने लगे। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने बदमाशों को जंगल में घेर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गए। गोली लगने से घायल बदमाश भागते हुए नीचे गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी रवि पुत्र सुरेश व दौराला के मोहल्ला ब्रहमपुरी निवासी राहुल पुत्र सुनील बताए हैं। बदमाशों के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वाहवाही लूटने के लिए दिया जिंदगीभर का दर्द, बिस्तर में तड़प रहा शेमान, पुलिस पर उठाए सवाल

एसएसपी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व इन दोनों बदमाशों ने एक किराना व्यापारी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये नहीं देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने व्यापारी की ओर से इन बदमाशों के विरुद्ध रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसी दिन से इन बदमाशों को तलाश कर रही थी।

बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों रवि व राहुल पर अलग- अलग थानों में गैंगस्टर, लूट, रंगदारी आदि मामलों के एक-एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना खतौली से दोनों बदमाश रंगादारी के मामले में वांछित चल रहे थे। घायल बदमाशों को मंगलवार की देर रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed